अब से हर सोमवार दोपहर 12.30 बजे से होगा कलेक्टर जनदर्शन

छग

Update: 2025-06-28 13:16 GMT
Raigarh. रायगढ़। जिले में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम अब नए दिन और समय पर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह जनसुनवाई अब मंगलवार की बजाय प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से आयोजित की जाएगी। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रशासनिक कार्यों में गति और समन्वय लाने के उद्देश्य से हर मंगलवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक भी अब सोमवार सुबह 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। समय-सीमा बैठक के समापन के बाद कलेक्टर जनदर्शन कलेक्टर चैंबर (प्रतीक्षा कक्ष) में आयोजित होगा। यह निर्णय प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Tags:    

Similar News