भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला से की बातचीत
Shantanu Roy
28 Jun 2025 6:32 PM IST

x
New Delhi. नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से अंतरिक्ष में सीधी बातचीत की। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद हैं और भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस ऐतिहासिक संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ला से उनके अनुभव, वैज्ञानिक प्रयोगों और भारत के अंतरिक्ष मिशन की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की।
I had a wonderful conversation with Group Captain Shubhanshu Shukla as he shared his experiences from the International Space Station. Watch the special interaction! https://t.co/MoMR5ozRRA
— Narendra Modi (@narendramodi) June 28, 2025
PM @narendramodi interacted with Group Captain Shubhanshu Shukla, who is aboard the International Space Station. pic.twitter.com/Q37HqvUwCd
— PMO India (@PMOIndia) June 28, 2025
यह बातचीत भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और वायुसेना के प्रति देश की प्रतिबद्धता और गौरव का प्रतीक मानी जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी और ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यह विशेष बातचीत आज शाम करीब 6:30 बजे देशभर में विभिन्न समाचार माध्यमों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया गया है। यह संवाद भारत के युवा वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगा।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्लाअंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशनअंतरिक्ष संवादभारतीय वायुसेनाअंतरिक्ष मिशनNarendra ModiGroup Captain Shubhanshu ShuklaInternational Space Stationspace interactionIndian Air Forcespace missionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





