रायपुर। मॉनसून ने अब पूरे भारत को कवर कर लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को इसकी घोषणा की। IMD ने मॉनसून के समूचे देश को 8 जुलाई तक कवर करने का अनुमान लगाया था। मतलब छह दिन पहले ही साउथवेस्‍ट मॉनसून ने देशभर में दस्‍तक दे दी है। एक जून की सामान्य तिथि से तीन दिन पहले 29 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत केरल में हुई थी। हालांकि, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अहम दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति सुस्त रही है और देश में बारिश में आठ प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा और जुलाई में देश में अच्छी बारिश होगी। मॉनसून के चलते अलग-अलग हिस्‍सों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर बारिश का एक वीडियो वायरल है। स्‍कूल से लौट रहे बच्‍चों का यह वीडियो दिल जीत रहा है। बच्‍चों की मासूमियत लोगों को खूब पसंद आ रही है।

ट्विटर पर यह वीडियो छत्‍तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है। वीडियो में हल्‍की-हल्‍की बारिश में स्‍कूली बच्‍चों का एक झुंड जाता नजर आ रहा है। उनके पास एक ही छाता है और सबके सब उसी के नीचे बारिश से बचने की कोशिश करते जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब डेढ़ लाख बार देखा जा चुका था। वीडियो देखकर लोगों का बच्‍चों की मासूमियत पर मन मोह जा रहा है। आप भी देखिए यह वीडियो


Tags: