पूर्व विधायक की बेटी पहुंची थाने, ससुराल वालों पर धमकी देने का लगाया आरोप

Update: 2022-08-12 02:58 GMT

बिलासपुर। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और पूर्व विधायक स्व. रामाधार कश्यप की बेटी को ससुराल वाले धमकियां दे रहे हैं। ससुराल के पैतृक संपत्ति पर कब्जे को लेकर उन्हें देवर और परिवार के अन्य सदस्य आए दिन धमकाते हैं। महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के कपिल नगर में रहने वाली विनीता कुम्भज(56) पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. रामाधार कश्यप की बेटी हैं। वे कपिलनगर में अपने ससुर के बनाए घर में रहती हैं. 

ससुराल की संपत्ति को लेकर उनका देवर सुरेश कुम्भज आए दिन विवाद करता है। उनके ससुराल की संपत्ति में कब्जा करने के लिए ससुराल के अन्य सदस्य भी गाली-गलौज करते हैं। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि देवर ने उनके मकान में ताला लगा दिया है। उनकी बेटी बाहर से खाना भेजती है तो उन्हें भगा दिया जाता है। बुधवार की रात उनके देवर सुरेश, देवरानी शारदा, भतीजा हर्ष और ननद उषा कश्यप व श्रेया ने उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News