रायपुर। छ.ग. नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ द्वारा रायपुर राजधानी में प्रदेश स्तरीय बैठक में नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। उक्त बैठक में दूर-अंचल क्षेत्रों बस्तर सरगुजा नारायणपुर कोंडागांव, कांकेर, बीजापुर, जगदलपुर, दंतेवाडा, अम्बिकापुर जशपुर, सूरजपुर बलरामपुर, रायपुर दुर्ग बिलासपुर राजनांदगांव कवर्धा बालोद धमतरी महासमुंद डोंगरगढ़, आदि समस्त जिलों के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित हुए। उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से खेमूलाल निषाद को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। एवं प्रदेश कारिणी अंतर्गत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष - संजय एडे, शक्लि वेल सौरभ यादव, प्रदेश महासचिव - शरदराम पोया, प्रदेश उपाध्यक्ष- देवेन्द्र धु्रव अजय मेश्राम मुमताज खान, प्रदेश संयुक्त सचिव- राहुल मेढ़े प्रदेश प्रवक्ता- हिमांशु यदु, प्रदेश कोषाध्यक्ष - महेश श्रीवास्तव व तामेश साहू प्रदेश सह-सचिव- नरेन्द्र साहू, प्रदेश संभाग अध्यक्ष- रायपुर - हीरालाल चौहान, दुर्ग - राहुल मेढ़े, बिलासपुर -कौशलेन्द्र राणा, सरगुजा - शैलेष उपगड़े, प्रदेश मिडिया प्रभारी - दिनेश कश्यप, संजय लहरे, रूस्तम, संगठन मंत्री- सुंदर नेताम, चंद्रप्रकाश साहू, मनोज कोसरे संदीप पोया, सचिन दीपक, चंद्रशेखर साहू, विधिक सलाहकार - अजीत कसार आदि को चुना गया।

गठन पश्चात महासंघ की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार को अपनी जायज मांग प्रमुख रूप से नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को निकाय से सीधे न्यूनतम 21000 वेतन भुगतान किया गया। तथा निंरतर 10-15 वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायीकरण/नियमितिकरण की मांगों को प्रमुखता से रखी गई। तथा आगामी समय में अपनी मांगों से शासन प्रशासन को अवगत कराने हेतु हड़ताल की योजना बनाई गई है। मांग पूरी नही होने की स्थिति में अति आवश्यक सेवाएं प्रभावित होगी जिसमें प्रमुखतः पानी, बिजली, सफाई आदि लोक सेवाओं शामिल रहेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Tags: