छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत सात परिवारों को 7 लाख रूपये की अर्थिक सहायता

छग

Update: 2026-06-05 18:07 GMT
Ambikapur. अंबिकापुर। शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा उनके परिवार को वित्तीय सुरक्षा देने हेतु छात्र दुर्घटना बीमा योजना शासन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है जिसमें शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की दुर्घटना से मृत्यु होने पर बीमा राशि का भुगतान उनके परिवारजनों को किया गया है। आज जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा द्वारा सात दावाकर्ताओं को रू. 100000.00 (एक लाख रू. मात्र/-) की दर से रू. 700000.00 (रू. सात लाख मात्र/-) भुगतान किया गया। जिसमें लखनपुर के शासकीय प्राथमिक शाला कुन्नी की मेनका की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके परिवार जन हेमचन्द प्रजापति, लखनपुर
शासकीय पूर्व माध्यमिक
शाला बगदरी की शानन्तु की मृत्यु सड़क दुुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवार जन जमुना पैकरा, उदयपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया की संजना सिंह की मृत्यु सड़क दुुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवार जन गीता सिंह, बतौली सेजेस के रोशन पैकरा की की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके परिवार जन लीलावती, विकासखण्ड सीतापुर के शासकीय प्राथमिक शाला बनेया के अमृत लकड़ा की मृत्यु डबरी में डूबने से होने पर उनके परिवार जन रोमन लकड़ा, मैनपाट के शासकीय प्राथमिक शाला सुगापानी परपटिया के सुरेन्द्र की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके परिवार जन घुटरा राम एवं विकासखण्ड अम्बिकापुर के शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर की परिणिति दास की मृत्यु सड़क दुुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवार जन रघुवर दास को 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया गया।
Tags:    

Similar News