वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जगरगुण्डा में सुशासन तिहार शिविर में की सहभागिता
छग
Sukma. सुकमा। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज सुकमा जिले के सुदूर वनांचल ग्राम जगरगुण्डा में आयोजित 'सुशासन तिहार' समाधान शिविर में भाग लेकर स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री ने कहा कि "जनता से जुड़ाव, संवाद और समाधान का उत्सव ही सुशासन तिहार है।" यह शिविर शासन और आमजन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनकर उभरे हैं।
जिससे शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं। ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, "पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील शासन ही लोकतंत्र की सच्ची पहचान है, और हमारी सरकार इस मूलमंत्र को लेकर निरंतर कार्य कर रही है।" इस अवसर पर शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया गया। वित्त मंत्री की उपस्थिति से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने इस पहल के लिए शासन का आभार जताया।