चावल बेचकर पिता ने पिया शराब, विरोध करने पर बेटे की हत्या

छग

Update: 2025-05-11 06:45 GMT

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के डोंगरीपारा गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग ने शराब पीने के विवाद में अपने सौतेले बेटे की टंगिया से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी पर भी उसने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज कोटा अस्पताल में चल रहा है, जबकि आरोपी फरार है।

कोटा टीआई तोप सिंह नवरंग के अनुसार, 60 वर्षीय चोहन यादव होटल में मजदूरी करता है और शराब का आदी है। उसने कमला बाई सारथी को दूसरी पत्नी बनाया था, जिससे 30 वर्षीय लखनलाल सारथी उसका सौतेला बेटा था। शनिवार को चोहन ने शासन से मिलने वाला चावल बेचकर शराब पी ली। जब बेटे लखनलाल को इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इसी बात पर चोहन यादव ने टंगिया से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में लखनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। बीच में रोकने आई पत्नी कमला बाई पर भी चोहन ने टंगिया से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।

पुलिस ने दोनों को तत्काल कोटा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लखनलाल को मृत घोषित कर दिया। कमला बाई का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Tags:    

Similar News

null