रायपुर। आबकारी आरक्षक चयन सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची को लेकर जारी आदेश में लिखा है कि कार्यालयीन पत्र क्रमांक / आब. / स्था. (अराज.) / 2025 / 2877, दिनांक 05.05.2025 द्वारा आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के रिक्त 200 पदों की पूर्ति सीधी भर्ती के माध्यम से छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा किये जाने हेतु जारी विज्ञापन के अनुक्रम में व्यापम द्वारा आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (ABA25) दिनांक 27.07.2025 को आयोजित की जाकर उक्त भर्ती परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम व्यापम की वेबसाइट पर दिनांक 19.09.2025 को प्रदर्शित किया गया।
उक्त परीक्षा के संबंध में व्यापम के पत्र क्रमांक / व्यापम / परीक्षा एफ-20/2025/2682. रायपुर दिनांक 23.09.2025 के माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराये गये परीक्षा परिणाम की प्राप्तांक सूची एवं परीक्षा से संबंधित अन्य अभिलेखों के आधार पर विज्ञापन में उल्लेखित वर्गवार / प्रवर्गवार रिक्तियों की संख्या के लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को मेरिट क्रम में चिन्हांकित किया जाकर मूल प्रमाण पत्रों (दस्तावेजों) का सत्यापन एवं शारीरिक मापदण्ड की जाँच हेतु आहूत किया गया जिसमें से पर्याप्त अवसर दिये जाने के बाद भी सत्यापन में अनुपस्थित एवं शारीरिक मापदण्ड में अपात्र पाये गये कुल 128 अभ्यर्थियों के नामों पर चयन प्रक्रिया में विचार नहीं किये जाने के संबंध में आम सूचना कार्यालयीन पत्र पृ.क्रमांक / आब. / स्था. (अराज.) / 2026 / 1782, नवा रायपुर, दिनांक 12.03.2026 जारी किया जाकर शेष पात्र अभ्यर्थियों में से व्यापम द्वारा जारी मेरिट क्रम के आधार पर वर्गवार / प्रवर्गवार आबकारी आरक्षक पद के कुल 200 पदों के विरूद्ध 200 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची तथा 43 अनुपूरक ( प्रतीक्षा) सूची जारी की जा रही है, जो कि निम्नवत् है :-
आबकारी आरक्षक पद हेतु छ.ग. व्यापम द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा (ABA25 ) में व्यापम द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर विभाग में दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदण्ड में पात्र पाये गये अभ्यर्थियों में से चयन हेतु उपयुक्त पाये गये अभ्यर्थियों की सूची।