अकेली जीवनयापन कर रही बुजुर्ग महिला ने किया सुसाइड

छग

Update: 2022-06-19 05:32 GMT

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला घर पर अकेली रहती थी। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। अब आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के लिंगियाडीह के रहने वाली 70 वर्षीय शांति बंसोड़ अकेली रहती थीं। सुबह वह घर से बाहर नहीं निकलीं। इस पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने खिड़की से झंककर देखा। तब शांति बाई का शव फंदे पर लटकते रहा था। सरकंडा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। कमरे की तलाशी ली। लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके कारण आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है।

Tags:    

Similar News

-->