क्लब में सुबह तक जाम, बाहर से डांसर...VIRAL वीडियो ने जनता से रिश्ता की खबर पर मुहर लगाई
वीडियो सामने आया.
राजधानी में रुक नहीं रहा नाइट पार्टियों का सिलसिला
जनता से रिश्ता लगातार होटलों में अश्लील व नशीली पार्टियों को लेकर रिपोर्ट छापते आ रहा है... सच सामने आया
सूचना के बाद भी पुलिस नाईट पार्टियों पर नहीं लेती संज्ञान
देश भर से युवक-युवतियां गोवा, बैंकाक, पटाया न जा कर शुक्रवार से सोमवार तक रायपुर के होटलों के शान बढ़ाते हैं
पुलिस से सेटिंग और छुटभैय्ये नेताओं के संरक्षण में आयोजन
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरोना स्थित एक क्लब में प्रशासनिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ने का मामला सामने आया है। क्लब के अंदर के कई वीडियो सामने आने के बाद यह बड़ा खुलासा हुआ है कि तय समय सीमा समाप्त होने के बावजूद इस क्लब का संचालन बेधड़क किया जा रहा है और सुबह तक शराब परोसी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरोना स्थित इस क्लब में हर शनिवार और रविवार को विशेष रूप से दूसरे राज्यों से बार डांसर आती हैं। क्लब के भीतर समय सीमा बीत जाने के बाद भी सुबह तक क्लब संचालित होने और शराब परोसे जाने का आरोप लगा है। सुबह तक क्लब खुला रहने के कारण अब पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस मामले में पुलिस के दोहरे रवैये की बात भी सामने आई है, क्योंकि पुलिस जहां वीआईपी रोड के क्लबों को रात साढ़े 11 बजे ही बंद करा देती है, वहीं सरोना के इस क्लब पर कोई प्रभावी रोक नहीं दिख रही है। इससे राजधानी में क्लबों के संचालन को लेकर अलग-अलग नियम होने के आरोप लग रहे हैं।
क्लब के अंदर के वीडियो सामने आने के बाद नियमों के उल्लंघन का यह पूरा मामला उजागर हो चुका है। एक तरफ वीआईपी रोड के क्लब रात 11:30 बजे बंद कराया जाना और दूसरी तरफ सरोना के क्लब का सुबह तक संचालित होना शहर में अलग-अलग नियमों की ओर इशारा करता है, जिससे पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।