फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रायपुर डेस्क: अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा पिछले कुछ दिनों से कथित तांत्रिकों द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों एवं टेलीविजन चैनलों में विज्ञापन के माध्यम से स्वयं का प्रचार कर लोगों की विभिन्न समस्याओं के निवारण, तकदीर बदलने, खून का आँसू न रोने देने जैसे लुभावनी बातें, जादू-टोना, मुठकरनी, नजर लगने, प्रेम में धोखा, वशीकरण, दुश्मन सुरक्षा, कोर्ट केस, लव प्राब्लम, पति-पत्नि में झगड़ा जैसे मसलों को जादू-टोने के द्वारा होने व उन्हें ताबीज, झाडफ़ूँक से सुलझाने को प्रचारित किया जा रहा है, जब कोई समस्याग्रस्त व्यक्ति ऐसे प्रचार में फँस जाता है तब उससे समस्या समाधान के नाम पर, बलि देने के लिए अनुष्ठान के नाम पर हजारों रूपए ऐंठ लिए जाते हैं। जबकि 24 घण्टे में शत-प्रतिशत गारण्टी के साथ समस्या समाधान का दावा करने वाले ये बाबा अच्छी तरह से जानते हैं कि 24 घण्टे में कोर्ट-कचहरी के मुकदमें नहीं निपट सकते हैं, 24 घण्टे में संतान कैसे पैदा हो सकता है, दुश्मन से सुरक्षा, गुप्त बीमारियों जैसी समस्या 24 घण्टे में कैसे सुलझ सकती है? इनमें से एक तथाकथित तांत्रिक बाबा सुल्तान बंगाली का विज्ञापन व फोन नंबर स्थानीय टी.वी. चैनल पर दिखाया जा रहा है जिससे लोग भ्रमित हो सकते हैं। भारत सरकार के औषधि व चमत्कारिक उपचार के अधिनियम 1954 के अंतर्गत अपराध है,आम लोग ऐसे फर्जी लोगों के जाल में न फंसे ,सतर्क रहें, हमने पुलिस में शिकायत कर दी है.

Tags: