रायपुर में शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, युवक गिरफ्तार

छग

Update: 2025-08-17 18:32 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के नाम पर पैसे की मांग करने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जीवन मंडावी (पिता डंडीराम मंडावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी निलजा, थाना खरोरा, जिला रायपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से अवैध बटनदार धारदार चाकू भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 08 अगस्त 2025 की रात
लगभग
11:30 बजे वह अपने ढाबा को बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इस दौरान ग्राम सारागांव स्थित सूर्यदेव ढाबा के पास वह रुका और ढाबे में काम करने वाले मिस्त्री जनकराम सतनामी को एडवांस 5000 रुपये देने के लिए रुका। इसी दौरान वहां आरोपी जीवन मंडावी पहुंच गया। जीवन ने प्रार्थी से कहा कि कल राखी का त्योहार है, दारू पीने के लिए 1000 रुपये दो। जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई।

पुलिस की कार्रवाई
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 526/25 धारा 119(1), 351(2), 115(2) बीएनएस एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान प्रार्थी को मारपीट में लगी चोटों का इलाज खरोरा सीएचसी में कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्षियों के बयान दर्ज किए। इसी बीच आरोपी जीवन मंडावी की तलाश की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास अवैध रूप से रखा गया बटनदार धारदार चाकू मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी जीवन मंडावी को विधिवत गिरफ्तार किया और गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। खरोरा पुलिस ने बताया कि इस तरह की वारदातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों और नशे की आड़ में विवाद करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News