दिनेश मिरानिया की आतंकवादी हमले में मौत, राज्य सरकार ने दी 20 लाख की आर्थिक सहायता

छग

Update: 2025-05-01 15:55 GMT
Raipur. रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। राज्य सरकार द्वारा मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके।


सीएम साय ने आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा कि जिस प्रकार का यह घृणित हमला हुआ है, उसमें
शामिल
आतंकियों को सख्त सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। गौरतलब है कि दिनेश मिरानिया उन 26 लोगों में शामिल थे, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में मारे गए। ज्यादातर मृतक पर्यटक थे, जो वहां छुट्टियां बिताने गए थे। घटना के बाद से पूरे देश में आक्रोश और शोक की लहर है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।
Tags:    

Similar News