नवागांव में महरा झरिया समाज सम्मेलन में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

छग

Update: 2025-04-27 14:06 GMT
Kabirdham. कबीरधाम। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के ग्राम नवागांव में आयोजित महरा झरिया समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल होकर समाजजनों को संबोधित किया। कार्यक्रम में उन्होंने समाज की एकता, जागरूकता और विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज का संगठित होना और शिक्षा के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और स्वावलंबन को अपनाकर समाज और राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की। साथ ही सरकार की ओर से समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे विभिन्न योजनाओं और प्रयासों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और उपमुख्यमंत्री का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
Tags:    

Similar News