आमजनों के कार्य का पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें निपटारा: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह

छग

Update: 2024-09-28 09:47 GMT
Raipur. रायपुर। जमीनी स्तर के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने एक नई पहल ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर की शुरूआत की है। इसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर ने ब्रेकफास्ट करने के लिए आमंत्रित किया। कलेक्टर ने पटवारी से प्रशासकीय कार्याें के संबंध में चर्चा की और उनके परिवार का हाल-चाल जाना। कलेक्टर ने पटवारी से उनके सर्विस बुक, सत्व के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर ने उनके अन्य मुद्दों की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले के मैदानी स्तर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी तहसीलों के पटवारियों के साथ यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आने वाले दिनों में महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने हल्का पटवारियों के साथ चर्चा करते हुए उनसे समस्याओं की जानकारी ली और सुझाव भी मांगे। कलेक्टर ने कहा कि हल्का पटवारी अपने हल्का क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और शासकीय योजनाओं की जानकारी भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए। कलेक्टर ने कहा कि इससे दुर्घटना की जानकारी भी तत्काल मिल सकेगी।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने हल्का पटवारी से चर्चा के दौरान कहा कि राजस्व प्रकरणों का निपटारा समय-सीमा के भीतर किया जाए और कार्याें को पारदर्शिता के साथ करें। नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानियां नहीं होनी चाहिए। साथ ही कोई भी कार्य को सुगम किया जाए। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा के भीतर प्रकरणों के निपटारा में कमी लाई जाएं। कलेक्टर ने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत आपदा मृत्यु पर पटवारी तत्काल रिपोर्ट पेश करें और पीड़ित परिवार के सदस्यों को जल्द से जल्द सहायता राशि की स्वीकृति कराई जाएं। इससे पीड़ित परिवार को भी काफी मदद मिलती है। कलेक्टर ने कहा कि आय, जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को तेजी के साथ निपटारा किया जा रहा है। लंबित प्रकरणों की संख्या काफी कम हो गई है, जाति, आय, मूलनिवास प्रमाण जल्द से जल्द बनाए जा रहे है। कलेक्टर ने हल्का पटवारी से रिकाॅर्ड दुरूस्ती, नामातंरण प्रकरण, सर्विस बुक अपडेट पर चर्चा की। कलेक्टर ने उपस्थित हल्का पटवारी से कहा कि कार्य को बेहतर करने के लिए जो प्रयास किए जा सकते हैं, वे भी जानकारी दे सकते है। पटवारी का कानून व्यवस्था बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान होता है, ऐसे में गंभीरता बनाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जागेश्वर चंद्राकर आरंग, मनीष धनगर गोंदवारा, राजेश साहू धरसींवा, राकेश जांगडे अभनपुर, प्रशांत शर्मा गोबरानवापारा, अखिलेश भागड़कर तिल्दा, शांति दिनकर खरोरा, संदीप चंद्राकर मंदिरहसौद से चर्चा की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर, स्मार्ट सिटी के सीओ उज्जवल पोरवार, एसडीएम नंदकुमार चौबे, तहसीलदार पवन कोसमा भी उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News

-->