आपसी रंजिश के चलते दंपत्ति पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2022-07-28 14:55 GMT

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ भर में एक तरफ जहां पूरा प्रशासन और ग्रामीण हरेली के त्योहार मनाने में मस्त थे, वही नवागढ़ के पास ग्राम झाल में गांव के ही दो व्यक्तियों ने टीकाराम पाटले और हेमलता पाटले के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पाटले मोटरसाइकिल से रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्यमार्ग पर रोककर उन पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हमला का अंदाजा काफी बेदर्द था। दोनों ही आरोपियों ने कई जगहों पर पति- पत्नी के शरीर पर हमला किया। हालांकि चंद घंटों के बाद पुलिस ने गांव के ही दोनों प्रभात उर्फ पप्पू मिरे, किशोर मीरे आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल में चल रहा उपचार
हालांकि पूछताछ के उपरांत ही हमला की वजह सामने आ सकती है किंतु अब तक मिली जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। वहीं घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए सीएचसी नवागढ़ भर्ती कराया गया है, जिसमे घायल महिला को अचेत अवस्था में भर्ती कराया गया था।
प्राथमिक उपचार करने के बाद स्वजनों के निवेदन पर दोनों को मुंगेली अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमें घायल महिला को होश आ चुका है। ज्ञात हो कि टीकाराम रायपुर में राजमिस्त्री काम करता था। दोनो आरोपियों का भी रायपुर में राजमिस्त्री काम करना बताया गया है। इनके मध्य आपसी दुश्मनी होना बताया गया है।
Tags:    

Similar News