पार्षद श्वेता विश्वकर्मा को नगर पालिक निगम जोन 7 का अध्यक्ष बनाया गया
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद आज रायपुर नगर पालिक निगम के पार्षदों द्वारा सभी जोन के अध्यक्षों का चुनाव किया गया। जिसमें तात्यापारा वार्ड क्र.36 की नवनिर्वाचित पार्षद श्वेता विश्वकर्मा को जोन क्रमांक 7 का अध्यक्ष सर्वसम्मिति से चुना गया। नगरीय निकाय चुनाव जितने के पश्चात श्वेता विश्वकर्मा को जोन 7 का अध्यक्ष बनाए जाने से वार्ड में काफी उत्साह का माहौल बन गया। सभी वार्ड वासियों एवं जोन के सभी कर्मचारी वार्ड पार्षद एवं जोन 7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा को बधाई देने पहुंचे और उनका स्मृति चिन्ह,बुके प्रदान कर अभिनन्दन किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जोन 7 की अध्यक्ष पार्षद श्वेता विश्वकर्मा ने सभी जोन 7 के कर्मचारियों एवं वार्ड वासियों से सभी से मिलकर धन्यवाद देकर कहा कि वार्ड की समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ चिकित्सा,शिक्षा,स्वच्छता, महिलाओं के लिए स्वरोजगार ट्रेनिंग प्रोग्राम,बच्चो के लिए समर कैंप,सुंदर गार्डन पहली प्राथमिकता होगी।