MLA शैलेष पांडेय के खिलाफ निष्कासन प्रस्ताव लेकर दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष, बढ़ सकती है मुश्किलें
छत्तीसगढ़
फाइल फोटो
बिलासपुर। कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय की मुश्किलें बढ़ सकती है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक उनके निष्कासन प्रस्ताव लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। बताया जा रहा है कि प्रमोद नायक पार्टी की स्थिति को लेकर आला नेताओं से मुलाकात कर सकते है। इसके अलावा AICC को इस मसले को लेकर जानकारी दे सकते है। इससे पहले बिलासपुर शहर कांग्रेस ने शैलेष पांडेय के पार्टी से 6 साल के निष्कासन के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। शहर उपाध्यक्ष कांग्रेस राजकुमार तिवारी ने ये प्रस्ताव लाया था। इस प्रस्ताव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया है।
इसे भी पढ़े - विधायक शैलेश पांडेय के खिलाफ होगी कार्रवाई, जिला कांग्रेस कमेटी ने पारित किया निष्कासन का प्रस्ताव