Raipur. रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र जोन 9 अंतर्गत फुण्डहर गोधाम और जोन 6 अंतर्गत गोकूलनगर गोधाम की व्यवस्थाओ का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। आयुक्त ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित गोधामो की व्यवस्था सतत नियमित मॉनिटरिंग कर सुचारू बनाये रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त ने गोधामो के निरीक्षण के दौरान मवेशियों के चारा, पानी, दाना आदि की सुचारू व्यवस्था करने गौवंश की सुरक्षा की
दृष्टि से स्वच्छता
, गौवंश एवं गौमाता की शासकीय पशु चिकित्सा विभाग के पशु चिकित्सको के मार्गदर्शन में समय समय पर टीकाकरण सहित चिकित्सकीय जांच की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शासन के निर्देशानुसार सुनिश्चित करवाने के निर्देश संबंधित जोन अधिकारियों को दिये। आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा गौधामो के निरीक्षण के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, दिनेश सिन्हा सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।
Tags: