कोरबा। गाेढ़ी की ओर से पिकअप में अवैध रूप से 100 बाेरी काेयला लेकर आ रही पिकअप काे पुलिस ने पकड़ा। मामले में वाहन चालक समेत महिला काे गिरफ्तार कर लिया गया। रामपुर चाैकी प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से गाेढ़ी की ओर से एक महिला के पिकअप सीजी-12-एबी-2085 में अवैध रूप से काेयला लेकर आने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर घेराबंदी कर बताए गए पिकअप काे पकड़ा गया।

जिसमें 100 बाेरी काेयला लदा था जिसका दस्तावेज नहीं था। पिकअप चालक कांशी नगर निवासी अनवर हुसैन से पूछताछ करने पर उसने साथ माैजूद कांशीनगर निवासी महिला रिकी रजक द्वारा काेयला परिवहन कराना बताया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काेयला लदा पिकअप जब्त करके चालक समेत महिला काे गिरफ्तार कर लिया।

Tags: