रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के दौरे पर रहेंगे. वे शाम 4 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक अहम कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष राकेश पाण्डेय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
यह भी पढ़े
अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आज से प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत कर रही है. राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, जिसमें संगठन महामंत्री पवन साय और स्वास्थ्य मंत्री रामेश्वर जायसवाल शामिल होंगे. इसके अलावा एकात्म परिसर में सांसद और विधायक बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देंगे, उनके जीवन पर प्रकाश डालेंगे और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया जाएगा.