भारत
सड़क हादसे में गई कारपेंटर की जान, लेकिन ये है अजीब बात!
jantaserishta.com
14 April 2025 9:30 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में रविवार को एक सड़क हादसे में 35 साल के शख्स की मौत हो गई. अजीब बात ये है कि मृतक मामूली देरी से बचने के लिए पुलिस चेकिंग से पीछा छुड़ाकर तेजी में भागा था जिसका नतीजा ऐसा हुआ कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. पुलिस ने रविवार के ये जानकारी दी है. शख्स कथित तौर पर रूटीन ट्रैफिक चेक से बचने की कोशिश कर रहा था. यह घटना बालानगर इलाके में हुई, जहां पेशे से कारपेंटर शख्स की मौत हो गई.
उसने पुलिस को देखते ही चेकिंग से बचने के लिए तेजी से बाइक दौड़ा दी. इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और उसकी बाइक बुरी तरह से फिसली. इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे कुचले जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई.
घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया, सड़क जाम कर दिया और दुर्घटना के लिए यातायात कांस्टेबल को जिम्मेदार ठहराया. प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कांस्टेबल नशे में था. पुलिस ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें पता चला कि बाइक सवार खुद फिसला था. मृतक के भाई की शिकायत के बाद बालानगर पुलिस स्टेशन में यातायात कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





