CM विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई, शपथ 3 अगस्त को

Update: 2024-07-28 06:45 GMT

रायपुर raipur news। CM विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी। सीएम ने X पर लिखा,  आदरणीय श्री रामेन डेका जी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक एवं संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा। समस्त छत्तीसगढ़वासी आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।

chhattisgarh news वे मूलतः असम के हैं। भाजपा की टिकट पर लगातार 2 बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे डेका प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन कुमार डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इस आशय का आदेश राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने जारी किए हैं। रामेन कुमार डेका की नियुक्ति वर्तमान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन की जगह की गई हैं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही इनका कार्यकाल प्रभावी हो जाएगा। रामेन कुमार डेका असम में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से रहें हैं। असम जनता पार्टी के महासचिव, भाजपा प्रवक्ता, रहने के अलावा असम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं।

आईए जानते हैं उनके बारे में....

जन्म और शिक्षा:–

रामेन कुमार डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप ( आर) में हुआ हैं। उनके पिता का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय चंपाबती डेका हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय गुवाहाटी असम से पढ़ाई पूरी कर प्राप्त की। उनका पेशा व्यापार हैं।

राजनैतिक जीवन:–

रामेन कुमार डेका ने भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। वे पूर्वांचल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महासचिव थे। इसके अलावा होलसेल जनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन के महासचिव भी रहे। नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के सलाहकार भी रहे। 1974 से 1975 तक गुवाहाटी विश्वविद्यालय कोर्ट के सदस्य रहे। 1998 में उन्हें भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा एपीईडीए पुरस्कार भी मिला। इसके अलावा वे नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग और मिजोरम सेंट्रल यूनिवर्सिटी, आइजोल के कोर्ट सदस्य भी रहें थे।

रामेन डेका 1977 में महासचिव जनता पार्टी असम रहे। 1980 में संस्थापक सदस्य भाजपा बने। 2005 में प्रवक्ता भाजपा बने। वे राज्य महासचिव, भाजपा राज्य उपाध्यक्ष, भाजपा महासचिव, भाजपा उत्तर पूर्व समन्वय परिषद और राष्ट्रीय परिषद सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारी समिति और प्रभारी मेघालय प्रदेश भाजपा बने। 2006 में असम के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने।

2009 में असम की मंगलदोई सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर पहली बार 15 वीं लोकसभा के लिए सांसद निर्वाचित हुए। इस दौरान डेका 31 अगस्त 2009 से मई 2024 तक सदस्य गृह मामलों की स्थाई समिति रहे। 1 मई 2010 को वे सदस्य लोक लेखा समिति सदस्य, भारत भूटान संसदीय मैत्री समूह सदस्य अधीनस्थ संविधान समिति सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति सदस्य, परामर्शदात्री समिति, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और खान मंत्रालय रहे। 16वीं लोकसभा के लिए 2014 में मंगलदोई लोकसभा सीट से ही 22884 वोटों से जीत हासिल की और दूसरी बार सांसद बने।

अगस्त 2014 में रामेन डेका सदस्य अनुमान समिति, सदस्य परामर्शदात्री समिति, विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय कार्य मंत्रालय सदस्य, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य, भारत चीन संसदीय मैत्री समूह सदस्य, चाय बोर्ड के सदस्य रहे। 1 सितंबर 2014 से 31 अगस्त 2018 तक सदस्य गृह मामलों की स्थाई समिति रहे । 29 जनवरी 2015 को सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति बने। 3 जुलाई 2015 को सदस्य उप समिति और अनुमान समिति बने। 1 सितंबर 2018 को सदस्य विदेशी मामलों संबंधी स्थाई समिति बने। 

Tags:    

Similar News

-->