सीएम साय की आज ओडिशा में चुनावी सभा

Update: 2024-04-28 02:39 GMT

रायपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग जिलों और राज्यों का दौरा कर रहें हैं। सीएम साय अलग-अलग जिलों में चुनावी संबोधित कर रहें है और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं। इसी कड़ी में सीएम साय आज प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय आज रायगढ़, जांजगीर और बिलासपुर जिले में आयोजित चुनावी सभा में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे। सीएम साय सबसे पहले रायगढ़ जिले के कापू गांव पहुंचेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय जांजगीर-चांपा के पहरिया में जनसभा में शामिल होंगे। वहां से रवाना होकर सीएम विष्णुदेव साय दोपहर 3:30 बिलासपुर के बेलगहना पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। तीनों सभाओं को संबोधित करने के बाद सीएम साय बिलासपुर से ओडिशा के लिए रवाना होंगे और झारसुगुड़ा में विशाल रोड शो में शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News