रायपुर से रायगढ़ तक CM साय का दौरा, विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 में शामिल होंगे. दोपहर 12:15 बजे वे साइंस कॉलेज से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे. करीब 1:55 बजे ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुंचने के बाद दोपहर 2 बजे से 3:45 बजे तक नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. शाम 6:30 बजे एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. रात 7:30 बजे कार्यक्रम से रवाना होकर सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे और रात 8:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.