CM साय ने गोंडवाना समाज के आदर्श सामूहिक विवाह में नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

छग

Update: 2026-03-22 13:48 GMT
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के ग्राम ओड़ान में आयोजित गोंडवाना समाज के ‘आदर्श सामूहिक विवाह’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवदंपतियों को पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक सूत्र में बंधने पर आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय, समृद्ध और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम हमारी समृद्ध जनजातीय परंपराओं, सामाजिक एकता, सादगी और समरसता का जीवंत
उदाहरण
हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि समाज के भीतर सामाजिक बंधनों और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम भी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि परंपराओं के साथ आधुनिकता का संतुलन बनाए रखना।


अपने परिवार तथा समाज के प्रति जिम्मेदार बने रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गोंडवाना समाज ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और समुदाय के विकास में निरंतर योगदान देता रहेगा। कार्यक्रम में शामिल नवदंपतियों ने परंपरागत गोंडी संगीत और नृत्य के बीच विवाह संस्कार संपन्न किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल खर्च कम करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि यह गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए भी वरदान साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और मूल्यों का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सम्मान की भावना को बढ़ाते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ऐसे सामाजिक आयोजनों और सामूहिक विवाह कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करती रहेगी और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
Tags:    

Similar News