Surajpur. सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को सूरजपुर जिले स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुदरगढ़ धाम में माँ कुदरगढ़ी देवी के दर्शन और पूजन किए। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ कुदरगढ़ी का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे। मुख्यमंत्री के इस आध्यात्मिक दौरे को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ धाम क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा भी की और संभावनाओं पर विचार किया।



Tags: