मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की सौजन्य भेंट

छग

Update: 2025-06-24 15:29 GMT
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी से सौजन्य भेंट की।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के हित में खाद्य वितरण प्रणाली, उपभोक्ता संरक्षण और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को लेकर सुझाव दिए और केंद्र सरकार से निरंतर समर्थन की अपेक्षा जताई। इस भेंट को प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News