रायपुर/दिल्ली। विपक्ष के प्रदर्शन को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तमाशा बताया। आगे सांसद ने कहा, जब सवाल देश के युवाओं और गंभीर मुद्दों का हो, तब विपक्ष संसद छोड़कर सड़कों पर तमाशा करने में व्यस्त है। NEET जैसे महत्वपूर्ण विषय पर संसद में सकारात्मक चर्चा करने की बजाय उससे भाग रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के लोग प्रधानमंत्री के आवास पर प्रदर्शन का नाटक कर रहे हैं। चर्चा से इस तरह भागना इनकी नीयत पर बड़ा सवाल उठाता है।
विपक्ष के इसी गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और नौटंकी के विरोध में आज पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में संसद भवन के मकर द्वार पर भाजपा और NDA के अपने साथी सांसदों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदर्शन किया और विरोध दर्ज कराया। देश की जनता सब समझती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान और सामर्थ्य लगातार बढ़ रहा है, और देश विरोधी या गुमराह करने वाली यह राजनीति अब चलने वाली नहीं है।