रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की आज शादी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रस्मों की कुछ तस्वीरों को खुद साझा किया है। विवाह समारोह के लिए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दिग्गज राजनेताओं को भी आमंत्रित किया है। संभावना है कि प्रियंका गांधी भी रायपुर आ सकती हैं। शादी पूरे छत्तीसगढ़िया विधि-विधान से की जा रही है।  

नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री का परिवार पहुंच गया है। सबसे पहले चुल-माटी की रस्म निभाई गईं। परिवार की महिलाओं ने मंडप के लिए मिट्‌टी खोदी। उसके बाद विधि-विधान और पूजन के साथ मंडप स्थापित किया गया। मुख्यमंत्री ने इस रस्म और पारिवारिक माहौल की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए जानकारी दी है। 



Tags: