मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध उद्योगपति राहुल बजाज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-02-12 13:31 GMT

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, पूर्व राज्यसभा सांसद और पद्मभूषण से सम्मानित राहुल बजाज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भूपेश बघेल ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि राहुल बजाज और उनके समूह ने देश के औद्योगिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राहुल बजाज ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में देश की सेवा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनका निधन उद्योग जगत सहित पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Tags:    

Similar News

-->