छत्तीसगढ़: घर में घुसकर युवक ने महिला से किया अनाचार, फरार होने की फ़िराक में था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बड़ी खबर
Demo Pic
बिलासपुर। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए युवक ने घर में घुसकर धमकी देते हुए महिला से दुष्कर्म किया। पति के लौटने पर युवक वहां से भाग निकला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार की रात नौ बजे वह घर में थी। इस दौरान उसका पति अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार के लिए भोजन पहुंचाने गया था।
इसी बीच सतनाम नगर अमेरी में रहने वाला दिलेश्वर घृतलहरे(31 वर्ष) घर में घुस गया। उसने अकेली महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच महिला का पति घर पहुंच गया। इस पर युवक उसके पति को धक्का देकर वहां से भाग निकला। महिला ने घटना के संबंध में पति को जानकारी दी। इसके बाद महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। फरार होने की तैयारी में था युवक।
घटना के बाद युवक भागकर अपने घर पहुंच गया था। पति के पहुंचने पर महिला ने अपनी आपबीती उसे बताई। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। महिला संबंधी अपराध पर पुलिस ने सक्रियता से जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान वह अपने घर से फरार होने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।