छत्तीसगढ़: नौकरी लगवाने के नाम पर महिला का रेप, कम्प्यूटर आपरेटर गिरफ्तार

CG NEWS

Update: 2021-06-13 07:04 GMT

भिलाई। एसीसी कंपनी में गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने एक महिला से पहचान बढ़ाई। इसके बाद आरोपित ने उसे मिलने के लिए बुलाया। महिला अपनी बहन के साथ उसके घर गई तो आरोपित ने उससे मुलाकात नहीं की। इसके बाद वो उसके घर पर गया। वहां उसे अकेला पाकर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपित वहां से भाग गया। शिकायत पर जामुल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित विनोद सिंह एसीसी में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत है। उसने 38 वर्षीय शिकायतकर्ता को वहां पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपित ने शुक्रवार को उससे कहा कि उसकी नौकरी की बात पक्की हो गई है और उसे मिलने के लिए बुलाया। महिला एमपीईबी कालोनी में रहने वाली अपनी बहन के साथ उसके घर गई तो आरोपित ने मिलने से मना कर दिया। इसके बाद दोपहर में आरोपित, महिला के घर पर गया। उस समय महिला के घर पर अकेली थी। उसे अकेली पाकर आरोपित ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की।

Tags:    

Similar News