छत्तीसगढ़: दो लड़कियों की मौत...पिकनिक मनाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

बड़ा हादसा

Update: 2021-01-06 13:35 GMT

छत्तीसगढ़/बीजापुर। जांगला थानाक्षेत्र के जैवारम के पास आज दो लड़कियों की नदी में डूबने से मौत हो गई, यह हादसा नदी में नाव पलटने से हुआ है। जानकारी के अनुसार मिंगाचल नदी में पिकनिक मनाने 20 दोस्त गए थे तभी यह हादसा हुआ है। यह दोनो लड़कियां नाव में सवार होकर नदी में घूम रहीं थीं, तभी नाव पलट गई।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों लड़कियों के शव को नदी से निकाला गया है, ये दोनो नैमेड की रहने वाली थीं। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया है।

Tags:    

Similar News