छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटी, 2 लोग हुए घायल

पढ़े पूरी खबर

Update: 2021-12-25 15:25 GMT

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गई है। जिससे पिकअप के चालक समेत 2 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं जिसे जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं दूसरे घायल व्यक्ति का दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला जिले के भांसी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एक खाली पिकअप वाहन बचेली से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय की तरफ आ रही थी। इस बीच धुरली ग्राम पंचायत के पास पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे 2 पलटी खाकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति पिकअप से काफी दूर तक फेंका गए और घायल हो गए। इस हादसे के बाद इस मुख्य मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर घायलों पर पड़ी। जिन्होंने फौरन इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस को दी।
मौके पर पहुंचे 108 के कर्मचारियों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया जिसके बाद दोनों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लेकर गए। एक व्यक्ति सुरेश (28) के सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने फौरन बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक दूसरे घायल व्यक्ति के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई थी।
Tags:    

Similar News