Click the Play button to listen to article

मैनपाट। अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र मैनपाट रोड में कालीघाट जंगल के पास एक युवती की अधजली लाश बरामद की गई है। यह लाश पूरी तरह से नग्न हालत में मिली है, कपड़ों को जला दिया गया है। युवती का चेहरा, सीना और पैर जल चुके हैं, तो शेष बचे हिस्सों को जानवरों ने नोंच डाला है। लाश को देखने के बाद पुलिस ने युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच का बताया है, शिनाख्ती की कोशिश शुरु कर दी गई है।

घटना के बारे में सुबह उस समय पता चला, जब मवेशी चराने जंगल गए ग्रामीणों की नजर पड़ी। सूचना पर एफएसएल टीम के साथ पुलिस पहुंची। शव की स्थिति देख पुलिस भी अवाक रह गई। शव क्षत-विक्षत पड़ा था और शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। चेहरे, सीने और पैर पूरी तरह जले हुए थे। रही-सही कसर जानवरों ने पूरी कर दी थी। शव के अंगों को जानवरों ने नोंच दिया था। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है. 

Tags: