#छत्तीसगढ़ SANKALP बजट : इंद्रावती बैराज बनाने 68 करोड़ का प्रावधान, 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान

Update: 2026-02-24 07:37 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। ओपी अपनी पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर बजट पेश कर रहे हैं।

Full View

बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे

रानी दुर्गावती योजना का ऐलान, बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी।

शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान ।

250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान

मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान

रायपुर में खाद लैब का निर्माण

कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे

मेकाहारा में एआई के उपयोग किया जाएगा, 10 करोड़ का प्रावधान

मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़

प्रदेश 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान

बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रावधान

इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है।

बस्तर और सरगुजा में आजीविका के लिए अलाइट, कृषि, एग्रो फॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए राइस मिल , पोट्री फॉर्म जैसे उद्योगों के लिए 100 करोड़ के निवेश का प्रावधान किया गया है।

ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। S - समावेशी विकास A - अधोसंरचना N - निवेश K - कुशल मानव संसाधन A - अन्त्योदय L - लाइवलीहुड P - पॉलिसी से परिणाम तक

Tags:    

Similar News

null