ऑडिट में पकड़ी गई गड़बड़ी, शराब दुकान से 7.59 लाख गायब, सुपरवाइजर पुलिस के शिकंजे में
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: वाड्रफनगर की कंपोजिट शराब दुकान में बिक्री की रकम जमा नहीं करने और लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की जांच में 7 लाख 59 हजार 720 रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का खुलासा 1 मई से 11 जून 2026 के बीच कराए गए ऑडिट के दौरान हुआ। जांच में पाया गया कि शराब दुकान में बिक्री से प्राप्त रकम क्लेकशन एजेंसी के खाते में जमा नहीं कराई गई थी। इस तरह कुल 7 लाख 59 हजार 72 रुपये की राशि का गबन सामने आया।
वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने वाड्रउनगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु की और आरोपी सुपरवाइजर लालबिहारी यादव को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार सुपरवाइजर लालबिहारी यादव मूल रुप से उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले का निवासी बताया गया है। मामला वाड्रफनगर कंपोजिट शराब दुकान से जुड़ा है। ऑडिट में सामने आई रकम के गबन को लेकर विभागीय शिकायत के बाग पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।