demo pic 

छत्तीसगढ़। पुलिस के अमानवीय क्रियाकलाप और बर्बरता की एक खबर मुंगेली से भी आई है। एक नाबालिग किशोर को पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया फिर रात में उसे संगीन तरीके से प्रताड़ित किया।

आरोप है कि किशोर के साथ पुलिस ने मारपीट तो की ही, गुप्तांग के बाल पर आग लगाकर जलाने जैसी हैवानियत भी की गई। अपचारी बालक ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। परिजनों ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस की हरकतों के कारण बालक अगर कोई अप्रिय कदम उठाता है, तो इसके लिए पुलिस ही जिम्मेदार होगी।

Tags: