छत्तीसगढ़। रायपुर के कोतवाली इलाके में तैनात डॉयल 112 की टाइगर-1 वाहन के साथ ड्राइवर और आरक्षक फरार हो गए. पुलिस की सूचना पर दुर्ग पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों को खुर्सीपार के पास से पकड़ा है. दोनों को रायपुर लाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम 4 बजे के आसपास आरक्षक रामकिंकर गावड़े ने वायरलेस सेट के जरिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए 112 के ड्राइवर पोषण सिन्हा के साथ गाड़ी को लेकर फरार हो गया. जीपीएस में आखिरी लोकेशन दुर्ग दिखने पर दुर्ग पुलिस को सतर्क किया गया, जिसने नाकाबंदी कर दोनों को गाड़ी के साथ खुर्सीपार इलाके में पकड़ने में कामयाबी पाई.

Tags: