छत्तीसगढ़: खुले में पड़ा करोड़ों का धान, खरीदी हो सकती है प्रभावित

संभाग में लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है।

Update: 2022-01-15 18:24 GMT

सरगुजा:  संभाग में लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी संभाग के 181 समितियो में खुले आसमान के नीचे पड़ा 500 करोड़ का धान की वजह से है। जिसका उठाव सही समय पर नहीं होने से इसके भीगने और खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। समितियों में धान को बचाने का उपाय किया जा रहा है, लेकिन धान का उठाव तेज नहीं हुआ तो कई समितियों में धान खरीदी प्रभावित हो सकती है। अब तक संभाग में 1 लाख 25 हजार 220 किसानों से 1100 करोड़ के धान की खरीद हो चुकी है।

 संभाग से कुल 58 लाख 28 हजार 626 क्विंटल धान खरीदी हुई है। मगर समितियो से धान का उठाव बेहद ही सुस्त गति से चल रहा है और अब तक आधे धान का उठाव भी नहीं हो सका है। यही वजह है कि समिति में धान रखने की जगह नहीं बची। बारिश के कारण समितियो में पड़ा 500 करोड़ से ज्यादा का धान समिति प्रबंधकों की चिंता बढ़ा रहा है। हालांकि अब राइस मिलर्स के साथ ही संग्रहण केंद्र में भी धान को भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन धान का उठाव तेज गति से नही हुआ तो स्थिति बिगड़ सकती है।


Tags:    

Similar News