रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (2018) की अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाई सहायक कलेक्टर रायगढ़ को नए स्थान पर पदस्थ किया है। अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

Tags: