Raipur. रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को देशभर के 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के भी पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों को नई पहचान मिलने जा रही है। राज्य के डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन इस गौरवशाली सूची में शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी राज्य की मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने दी। उन्होंने बताया कि यह केवल स्टेशनों के सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक विकास को नई रफ्तार देने वाली एक क्रांतिकारी योजना है।


उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार की बदौलत आज छत्तीसगढ़ में ₹35,916 करोड़ की लागत वाली रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त ₹6,925 करोड़ की लागत से प्रदेश के 32 अन्य स्टेशनों को भी अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। रेलवे नेटवर्क के इस कायाकल्प से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को व्यापक लाभ मिलेगा। रोजगार, व्यापार और यात्रा के नए अवसर पैदा होंगे और आम जनजीवन की सुगमता में भी इज़ाफा होगा। मंत्री रजवाड़े ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से धन्यवाद और अभिनंदन किया।
Tags: