छत्तीसगढ़ : पहली बार 395 युवाओं समेत 13 ट्रांसजेंडर पर सिपाही भर्ती, सहायक आरक्षक भी शामिल

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा में पहली बार 13 ट्रांसजेंडरों ने भी अपना दम दिखाया है।

Update: 2021-03-02 17:55 GMT

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा में पहली बार 13 ट्रांसजेंडरों ने भी अपना दम दिखाया है। रायपुर रेंज के पांच जिलों की 4 साल बाद हुई परीक्षा में 395 युवाओं समेत 13 ट्रांसजेंडरों का भी चयन हुआ है।

सभी चयनित लोगों का इसी महीने मेडिकल टेस्ट होगा। उसके बाद उन्हें नियुक्ति पत्र दी जाएगी और फिर इसके बाद सभी को प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाएगा। रायपुर में जिन युवाओं को सिपाही के तौर पर चुना गया है, उनमें सामान्य सिपाही के अलावा 46 ड्राइवर, 19 कुक व एक सहायक आरक्षक शामिल हैं।

एसएसपी अजय यादव ने बताया कि 395 लोगों की जो सूची जारी की गई है, वह अंतिम सूची है। इसमें 317 युवक, 71 युवती और 13 ट्रांसजेंडर है।
बता दें कि इससे पहले अब तक, भारत में केवल दो ट्रांसजेंडर पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई थी। एक तमिलनाडु में, दूसरा राजस्थान में। वहीं बिहार सरकार ने भी हाल ही में पुलिस बल में ट्रांसजेंडरों की भर्ती करने का फैसला किया है।
11 हजार ने दिया था टेस्ट परीक्षा
गौरतलब है कि वर्ष 2017 में सिपाही भर्ती का आवेदन निकला था। पांचों रेंज में इसकी भर्ती होनी थी। 2018 सिपाही भर्ती में शारीरिक दक्षता पास करने के बाद लिखित परीक्षा ली गई थी, जिसमें 55 हजार अभ्यर्थियों शामिल हुए थे। रायपुर रेंज के 11 हजार लोगों ने परीक्षा पास किया था। उन्हें ही शारीरिक जांच के लिए बुलाया गया था। लगभग नौ हजार लोग इसमें शामिल हुए थे।


Tags:    

Similar News