छत्तीसगढ़। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच धमतरी जिले के कुरुद नवोदय विद्यालय के 11 छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित छात्रों को पालकों के हवाले किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव छात्र 11वीं और 12वीं क्लास के हैं। बता दें कि कोरोना संकटकाल के बाद कुछ दिन पहले ही स्कूल खुले हैं। हालांकि स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

वही कल प्रदेश में 216 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 192 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।


Tags: