छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता की माँ का निधन, आया हार्ट अटैक

पढ़े पूरी खबर

Update: 2021-11-13 18:09 GMT

रायगढ़। कांग्रेस नेता विभाष सिंह ठाकुर की माता सरतिला सिंह ठाकुर को आज शाम अचानक हार्ट अटैक आया जिससे उनका निधन हो गया है। वे 62 वर्षीय धर्म परायण महिला थी और पूरे परिवार को एकता के सूत्र में बांधकर रखने वाली थी। समाज में उनकी काफी प्रतिष्ठा थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर विष्णु लोक को गमन कर गई हैं।

जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक कांग्रेसी नेता विभाग सिंह की माता सरतिला सिंह ठाकुर पति गजराज सिंह ठाकुर का कोतरा रोड स्थित निवास स्थान पर शाम लगभग 7:00 बजे हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। इनका अंतिम संस्कार कल 14 नवंबर 2021 को उनका अंतिम संस्कार कोतरा रोड स्थित दूध डेयरी के पास स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
Tags:    

Similar News