जांजगीर। अकलतरा के ब्लॉक कांग्रेस सचिव की लाश आज उनके ही घर के छत से लटकी हुई मिली है। उनके घर में दो दिन से कोई नहीं था जब गांव के ही कुछ बच्चों ने खिड़की से झांका तब उनकी लाश पंखे से लटकी हुई दिखी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घटना नैला के परसदा गांव का है। मृतका अम्बिका यादव अकलतरा के ब्लॉक कांग्रेस की सचिव है। बताया जाता है कि रविवार को अम्बिका पार्टी की बैठक में शामिल होने अकलतरा गई थी और देर शाम घर लौटी थी। उनके पति सखाराम रायपुर में नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं लेकिन दीपावली की छुटियों के बाद सभी घर से बाहर थे। बताया जाता है कि वे घर में अकेली ही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है.