रायपुर के ब्वायज़ हॉस्टल में हादसा, कृषि विवि का छात्र घायल

Update: 2026-07-03 10:51 GMT

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ब्वायज़ हास्टल में आज दोपहर एक छात्र घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार हास्टल रूम की छत से फ्लास्टर छात्र के उपर आ गिरा। इसमें वह घायल हो गया।

साथियों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं छात्रों ने वार्डन के मौके पर न पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने वार्डन के रवैए से आक्रोश व्यक्त करते हुए कुलपति से जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। घायल छात्र खतरे से बाहर है। ‌

बताया गया है कि छात्रों की सूचना के बाद भी वार्डन उस वक्त कृषि मंडपम में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में बने हुए थे।यह कार्यक्रम सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारी संगोष्ठी का था।

Tags:    

Similar News