बस्तर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखण्ड-बकावण्ड की मारकण्डी नदी में ग्राम पाथरी के समीप पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 32 लाख 39 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।
योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ और 30 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों के लिए सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के निर्माण कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
ग्राम पंचायत की आवश्यकता, मांग और उपयोगिता पर आधारित होंगे कार्य - रोक्तिमा
गत एक जुलाई से पूरे देश की तर्ज पर कोरिया जिले में भी वीबीजीरामजी योजना ग्रामीण लागू हो गई है। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गांरटी मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुक्रम में कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव ने पूरे जिले में कार्य की मांग के आधार पर प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने वीबीजीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों में कार्यों के चिन्हांकन से लेकर ग्राम सभा की अनुमति, तकनीकी प्राक्कलनों को तैयार करने में जारी समस्त निर्देशों का अक्षरशः पालन किए जाने हेतु जनपदों को पत्र जारी कर दिया है।
पूर्व स्वीकृत कार्यों की पूर्णता
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पहले से अकुशल रोजगार के लिए चल रही मनरेगा योजना के अंतर्गत पूर्व से स्वीकृत अनेक कार्य प्रगतिरत हैं। इन सभी अपूर्ण कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण कराया जाना है। खासकर जिले भर में चल रहे मिट्टी मूलक कार्यए आजीविका तालाबए डबरीए वृक्षारोपणए नर्सरी एवं आंगनबाड़ी निर्माण कार्यों को मास्टर रोल जारी कर कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना प्राथमिकता
कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जिले में प्रगतिरत सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए जिले में हितग्राहियों के मैप जाब कार्ड के आधार पर प्रत्येक हितग्राही की लंबित मजदूरी हेतु शेष सभी दिवस के मास्टर रोल शीघ्र जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं।
भूजल संरक्षण एवं संवर्धन
सभी ग्राम पंचायतों में वर्षा जल संरक्षण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा ने भूजल पुनर्भरण एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े प्रत्येक कार्य को अविलंब शुरू करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जिले में स्वीकृति अनुसार रिचार्ज शाफ्टए इंजेक्शन वेलए पर्कोलेशन टैंक एवं स्ट्रैगरड ट्रेंच कार्यों को प्राथमिकता देते उन्होने कहा है कि जल दूत ऐप से प्राप्त डाटा का एनालिसिस करे जहां जल स्तर कम हुआ है वहां शासकीय भवनों हेतु रूफ वाटर हार्वेस्टिंग स्वीकृत किया जाए ।